TRAVEL GUIDES

Breaking News

उज्जैन के महाकाल मंदिर से पुलिस ने विकास दुबे को किया गिरफ्तार,पुलिस को हमशक्ल होने संदेह

 चौबेपुर में आठ पुलिस वालो की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी विकास दुबे आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ चूका है पुलिस को आज सुबह यह बड़ी सफलता हाथ लगी है आपको बतादे की विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन के यह बात गले नहीं उतर रही है की 40 थानों की पुलिस जिसे ढूंढ रही है वह अपराधी इतनी आसानी से पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद अब गिरफ्तार किए गए युवक से गहन जांच पड़ताल करके यह सुनिश्चित किया जा रहा है की कही यह विकास दुबे की कोई चाल तो नहीं है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे आज सुबह करीब 8.30 पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पंहुचा था जहा उसने 250 रूपए की अपने नाम की पर्ची कटवाई व पुजारी को चौबेपुर हत्याकांड का आरोपी बताते हुए अपना नाम बताया जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मंदिर को चारो और से गैर लिया व विकास दुबे को गिरफ्तार किया.

इसलिए हो रहा है संदेह 

विकास दुबे इससे पहले फ़रदीबाद में देखा गया था जहा एक होटल व्यवसायी के द्वारा पहचान पत्र मांगने पर वह वहां से फरार हो गया था परन्तु अब खुद ही मंदिर पहुंच कर अपने नाम से पर्ची कटवाना व अपने आप को चौबेपुर काण्ड का आरोपी विकास दुबे बताना मध्यप्रदेश पुलिस के गले नहीं उतर पा रहा है हालांकि युवक विकास दुबे की तरह ही लंगडा कर चल रहा है.        
        

No comments