TRAVEL GUIDES

Breaking News

नहीं दिखा ईद का चाँद,हिन्दुस्तान में परसो सादगी से मनाई जाएगी ईद

देश में लॉक डाउन के बिच मुस्लिम समुदाय के लोग कड़ी धुप के बिच 14 घंटे के रोज़े रख रहे हे आज पुरे देश में 29 रोज़े पुरे हो चुके हे जिसके बाद कई लोग अपनी अपनी छतो पर चाँद का दीदार करने पहुंचे परन्तु आज देश में ईद का चाँद नज़र नहीं आया।  दिल्ली के जमा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया की चाँद देखकर ईद मामना सुन्नत हे आज देश में चाँद नहीं दिखा जिसकी वजह से 30 रोज़े रखे जाएंगे व परसो देश में सादगी से ईद मनाई जाएगी।  लॉक डाउन के चलते देश में ईद की नमाज़ की इजाजत नहीं मिलने से शाही इमाम के आंसू निकल आए।

कल सऊदी अरब में भी 29 रोज़े पुरे हो गए थे लेकिन वहा भी चाँद नहीं दिखा जिसकी वजह से वहा आज भी रोज़ा रखा गया हे व कल पुरे हर्षो उल्लास से ईद मनाई जाएगी। सभी मुस्लिम संगठन व इमामो के द्वारा चलाई जा रही मुहीम "ईद सादगी के साथ" का असर भी पुरे देश में देखने को मिल रहा हे देश भर में कोरोना संकट के बिच कई इलाको में बाज़ार खोल दिए गए हे परन्तु इस मुहीम के चलते लोग खरीददारी नहीं कर रहे हे सभी संगठन व इमामो ने कोरोना संकट की वजह से ईद सादगी से मनाने का एलान किया था व ईद खरीददारी में जो पैसा खर्च होने वाला था उससे लोगो की मदद करने के लिए कहा गया था जिसकी लोग पालना करते हुए भी नज़र आए। 

No comments