TRAVEL GUIDES

Breaking News

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, भारत में 5 लाख से ज्यादा मरीज

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, देश व दुनिया में कोरोना वायरस का कहर ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है वही दिन पर दिन बढ़ रहे मरीजों के आंकड़ों के कारन अब देश में अस्पताल की स्थिति भी भयावक हो चुकी है जिससे बचने के लिए कई  अस्थाई अस्पतालों का निर्माण किया गया है. दुनिया भर में कुल मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुँच चूका है औसतन हर दिन करीब डेढ़ लाख मरीज सामने आ रहे है जबकि पांच लाख से ज्यादा लोगो को कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गावनि पड़ी है.

भारत में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 5,19,849 पर पहुँच चूका है जिनमे पिछले 24 घंटो में रिकॉर्ड 20,110 नए मरीज मिले है जबकि अब तक कुल 16,090 लोगो की जान जा चुकी है जिनमे पिछले 24 घंटो में 414 लोगो की मृत्यु की पुष्टि की गई है. राहत की बात करे देश में अभी तक 3,08,945 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके है. देश के विजयी कोरोना मॉडल राजस्थान में अब तक 16,950 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए जिनमे से 392 लोगो की मर्त्यु हो चुकी है वही विशेषज्ञों का कहना है की देश में अभी तक पिक नहीं आया है पिक आने पर रिकॉर्ड स्तर में बढ़ोतरी देखि जाएगी.

दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या 

अमेरिका   25,69575
ब्राजील     12,80336
रूस           6,27,646
भारत         5,19,849
इंग्लैंड         3,10,250
स्पेन           2,94,985
पेरू           2,72, 366
चिली          2,67,768
इटली          2,39,962
ईरान           2,20,182 

            

No comments