TRAVEL GUIDES

Breaking News

देश के सबसे अमिर राजपरिवार को न्यायालय से मिला जटका, करना होगा सम्पति में बटवारा

उदयपुर, देश व दुनिया के सबसे रईस शाही परिवार में से एक उदयपुर राजघराने में चल रहे 32 साल पुराने सम्पति विवाद में उदयपुर एडीजे 2 कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए महाराणा महेन्दर सिंह जी के हक़ में फैसला सुनाया है जिसके बाद तत्कालीन महराणा अरविंद सिंह जी महाराज को उनकी सम्पति में चार हिस्से करने पड़ेंगे जिसमे से एक हिस्सा अरविन्द सिंह , दूसरा हिस्सा महेंद्र सिंह व तीसरा हिस्सा उनकी बहन योगेश्वरी देवी का होगा. 


MAHARANA ARVIND SINGH MEWAR

एडीजे 2 कोर्ट के निर्णय के अनुसार पूर्व महाराणा भगवत सिंह जी की सम्पति में 4 हिस्सेदार होंगे जिसके तहत  जितने भी कार्य भगवत सिंह की सम्पति में जारी है सभी पर रोक लगादी गई है व इससे पहले जितनी भी सम्पति अरविन्द सिंह मेवाड के द्वारा विक्रय की गई है उसमें से भी एक एक हिस्सा बहन योगेश्वरी देवी व महेंद्र सिंह मेवाड़ को देना पड़ेगा. राजमहल शम्भू निवास में भी चार चार वर्ष के अंतर्गत तीनो रह सकेंगे इसके अलावा जितने भी  व्यवसायिक कार्य भगवत सिंह की सम्पति पर चल रहा है सभी पर न्यायालय की और से तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए गए है. चौथा हिस्सा भगवत सिंह का होगा. 

         
 MAHARANA MAHENDR SINGH MEWAR

02-11-1984 को पूर्व महाराणा भगवत सिंह जी के स्वर्गवास के बाद से ही राज परिवार में सम्पति विवाद गहरा गया था जिसकी लड़ाई करीब 32 वर्षो से जारी है वही अब अनुमान लगाया जा रहा है की अरविन्द सिंह मेवाड़ की तरफ से एडीजे 2 कोर्ट के फैसले के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दायर की जा सकती है.

No comments